Berojgari Kya Hai ( बेरोजगारी क्या है, बेरोजगारी के परिभाषा, प्रकार, परिणाम, हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी )

Berojgari Kya Hai , Berojgari Ke Prakar :- बेरोजगारी आज भी हमारे अर्थव्यवस्था की काफी बड़ी समस्या बनी हुई है। आज भी भारत के सभी राज्यों में 5% से लेकर 10% तक की बेरोजगारी है। हम हमेशा देश में बेरोजगारी की तो बात करते हैं लेकिन आज भी कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि आखिर Berojgari kya hai, Berojgari kise kahate hai? इत्यादि। 

इसीलिए आज के इस लेख हम बेरोजगारी के बारे में विस्तार से जानने वाले है जिसमे हम सभी तरह के सवालो का जबाब देने की कोसिस करेंगे जैसे, Berojgari ki paribhasha, berojgari ke prkar, Mausami Berojgari kya hoti hai, आदि | तो आइये बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं। 

Berojgari kya hai (बेरोजगारी क्या है?)

बेरोजगारी एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करती है जहां ऐसे व्यक्ति हैं, जो काम करने के लिए इच्छुक हैं और सक्षम भी हैं परंतु उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है और वे ऐसे अवसर को खोजने में भी असमर्थ हैं। 

Berojgari ki paribhasha के अनुसार, “यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें एक व्यक्ति सक्रिय रूप से काम की तलाश कर रहा है लेकिन रोजगार हासिल करने में असमर्थ है जो उनके कौशल शिक्षा और अनुभव से मेल खाती हो”। 

बेरोजगारी आज के समय में किसी भी देश के लिए खासकर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दा है, जो किसी भी व्यक्तियों परिवारों और समुदाय को समग्र रूप से प्रभावित करता है। बेरोजगारी सभी के बीच में वित्तीय स्थिरता पैदा करती है और उनके जीवन स्तर को प्रभावित करती है। 

भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा बेरोजगारी से संबंधित आंकड़े जारी किए जाते हैं। जिससे हमें यह पता चलता है कि कौन से राज्य में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर बेरोजगारी केवल 2 से 3% है परंतु कुछ ऐसे राज्य भी है जहां पर 10% तक की बेरोजगारी मौजूद है। 

यह बेरोजगारी की समस्या इसलिए भी उत्पन्न होती है क्योंकि रोजगार से संबंधित कुछ क्षेत्रों में तो कई सारे कार्य उपलब्ध है परंतु कुछ क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बहुत ही कम है जिसके कारण क्या बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - Mudra Kya Hai In Hindi? (मुद्रा क्या है, मुद्रा के प्रकार, कार्य, विशेषताए, पूरी जानकारी हिंदी में )
StateUnemployment Rate (Dec.2022)
Andhra Pradesh7.7
Assam4.7
Bihar19.1
Chhattisgarh3.4
Delhi20.8
Goa9.9
Gujarat2.3
Haryana37.4
Himachal Pradesh7.6
Jammu & Kashmir14.8
Jharkhand18
Karnataka2.5
Kerala7.4
Madhya Pradesh3.2
Maharashtra3.1
Meghalaya2.7
Odisha0.9
Puducherry4.7
Punjab6.8
Rajasthan28.5
Sikkim13.6
Tamil Nadu4.1
Telangana4.1
Tripura14.3
Uttar Pradesh4.3
Uttarakhand4.2
West Bengal5.5

Berojgari Ke Prakar (बेरोजगारी के प्रकार क्या है?)

बेरोजगारी के कई प्रकार है और यह प्रत्येक प्रकार की बेरोजगारी अलग-अलग कारणों से होती है। बेरोजगारी संबंधित समस्याओं की मूल कारण का पहचान करने और उनके लिए उचित समाधान सोचने के लिए विभिन्न प्रकार की बेरोजगारी को समझना आवश्यक है। 

ऐसे आपको बेरोजगारी के कई प्रकार देखने को मिलेंगे लेकिन यहां पर हम इसके मुख्य चार प्रकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - Google Abhi Mai Khan hun? (गूगल मैं कहाँ पर हु ?)

चक्रीय बेरोजगारी 

चक्रीय बेरोजगारी अर्थव्यवस्था विशेष रूप से व्यापार चक्र में परिवर्तन के कारण होती है। मंदी के दौरान कई कंपनियों को उत्पादन में कटौती करनी पड़ती है जिसके कारण उन्हें अपने कंपनी से कई कर्मचारियों को निकालना भी पड़ता है। और यह एक उच्च बेरोजगारी का प्रकार है। 

इसे चक्रीय बेरोजगारी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह बेरोजगारी बहुत अधिक समय तक नहीं रहती है। क्योंकि आर्थिक विस्तार की अवधि के दौरान कंपनियां वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अधिक कर्मचारियों को काम पर भी रख सकती है, जिससे बेरोजगारी दर कम हो जाती है। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - Hindi Me 1 to 10 Ginti

संरचनात्मक बेरोजगारी 

संरचनात्मक बेरोजगारी अर्थव्यवस्था में बदलाव और प्रौद्योगिकी में बदलाव के कारण होती है। इस प्रकार की बेरोजगारी तब होती है जब कर्मचारियों के पास उपलब्ध नौकरियों के लिए आवश्यक कौशल्या योग्यता की कमी होती है। 

उदाहरण के लिए, 

बढ़ते समय के साथ नई-नई तकनीकी अभी आ रहे हैं और इन नई तकनीकों को समझना बहुत ही जरूरी होता है। जो भी व्यक्ति इन नई तकनीक के साथ नहीं चलता वह अपनी नौकरी को खो देता है और वह बेरोजगार हो जाता है। ऐसे में यह नौकरियाँ केवल उन्हीं लोग को मिलती हैं जो इस नई तकनीक को इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं और उनके पास आवश्यक कौशल है। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - WTF Full Form In Hindi | WTF Ka Matlab Kya Hota Hai Hindi Me

घर्षण बेरोजगारी

घर्षण बेरोजगारी अल्पकालिक होती है। जब लोगों के पास नौकरियां उपलब्ध होती है लेकिन वे किसी अन्य प्रकार की नौकरियां करना चाहते हैं तो घर्षण बेरोजगारी उत्पन्न होती है। लेकिन इस बेरोजगारी को उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कम किया जा सकता है। 

Mausami Berojgari (मौसमी बेरोजगारी)

मौसमी कार को के कारण श्रम की मांग में बदलाव के कारण मौसमी बेरोजगारी होती है। उदाहरण के लिए कृषि पर्यटन और निर्माण उद्योगों में अक्सर श्रम की मांग में मौसमी उतार-चढ़ाव होता है। जिसके कारण वर्ष के कुछ निश्चित समय में बेरोजगारी दर बहुत कम होती है परंतु कुछ समय यह बेरोजगारी दर बहुत ही अधिक हो जाती है। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - 100+ Google Facts In Hindi | गूगल के रोचक तथ्य

Berojgari Ke Karan (बेरोजगारी के क्या कारण है?)

ऐसे तो बेरोजगारी के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसके कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

  • आर्थिक स्थिति

अर्थव्यवस्था में परिवर्तन जैसे कि मंदी, कर्मचारियों की छटनी, विकास की धीमी गति इत्यादि बेरोजगारी दर का कारण बन सकती है।

  • तकनीकी परिवर्तन

टेक्नोलॉजीज में प्रगति कुछ नौकरियों को खत्म कर देती हैं जिससे कि वे श्रमिक बेरोजगार हो जाते हैं जो पहले तो नौकरियां कर रहे थे लेकिन नई टेक्नोलॉजीज का ज्ञान कौशल और योग्यता नहीं होने के कारण वे अब बेरोजगार हैं।

  • जन सांख्यिकीय परिवर्तन

Labor force के आकार और आयु में परिवर्तन रोजगार के अवसरों को प्रभावित करता है। यानी कि ऐसे कई कार्य होते हैं जो केवल युवा व्यक्तियों द्वारा है किए जा सकते हैं या फिर कुछ कार्य केवल अनुभवी व्यक्तियों द्वारा ही किए जा सकते हैं। जिसके कारण नौकरियां होने पर भी लोग बेरोजगार रह जाते हैं।

  • शिक्षा और प्रशिक्षण

शिक्षा और प्रशिक्षण का अभाव भी नौकरियों के अवसर को सीमित कर देता है। क्योंकि आज के समय में लगभग सभी नौकरियां शिक्षा के आधार पर ही प्रदान की जाती है। 

  • ग्लोबलाइजेशन

ग्लोबलाइजेशन, जिसे हम हिंदी में वैश्वीकरण कहते हैं, के कारण भी उच्च बेरोजगारी दर हो जाती है। अन्य देशों से बढ़ती स्पर्धा से कुछ उद्योगों में नौकरियां छूट जाती हैं और लोग बेरोजगार रह जाते हैं।

  • श्रम बाजार की स्थिति

बढ़ती और घटती मजदूरी उच्च कर और सख्त लेबर नियम जैसे कारक कंपनियों के लिए श्रमिकों को काम पर रखना मुश्किल बना देते हैं। जिससे कि बेरोजगारी दर बढ़ जाती है।

  • सरकारी नीतियां

उच्च कर और अत्यधिक नियम जैसी नीतियां नौकरी निर्माण में बाधाएं पैदा कर सकती है और उच्च बेरोजगारी को जन्म देती है। 

यह लेख जरूर पढ़िए : - Facebook Ka Malik Kaun Hai | फेसबुक किस देश की कंपनी है पूरी जानकारी हिंदी में 2023

बेरोजगारी के परिणाम या दुष्परिणाम

बेरोजगारी का व्यक्ति परिवार और समाज पर काफी ज्यादा व्यापक प्रभाव पड़ता है। यहां बेरोजगारी के प्रभाव निम्नलिखित हैं

  • बेरोजगारी आय में कमी और जीवन की गुणवत्ता में कमी को पैदा करती है।
  • बेरोजगारी व्यक्तियों और परिवारों के लिए गरीबी का कारण बन सकती है जिसका स्वास्थ्य और कल्याण पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है।
  • बेरोजगारी के कारण सामाजिक अशांति पैदा होती है जिसमें विरोध, हड़ताल और हिंसा शामिल है।
  • बेरोजगारी आर्थिक विकास में कमी लाती है क्योंकि बेरोजगार कर्मचारी अपने श्रम के माध्यम से अर्थव्यवस्था में योगदान करने में असमर्थ है।
  • बेरोजगारी के उच्च स्तर से सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों जैसे कार्यक्रमों पर सरकारी खर्च में वृद्धि होती है। 
  • बढ़ती बेरोजगारी के कारण लोगों के मन में तनाव, चिंता पैदा होता है जिससे व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • किसी भी व्यक्ति के लिए अधिक समय तक बेरोजगारी उसके भविष्य को काफी ज्यादा बुरा बना देती है। 
यह लेख जरूर पढ़िए : - Google Ka Malik Kaun Hai | Google किस देश की कंपनी है | Google एक दिन में कितना कमाता है 2023

Berojgari Kya Hai, Berojgari Ke Prakar से जुड़े सवाल और जबाब

भारत में कौन सी बेरोजगारी पाई जाती है

भारत में मुख्य रूप से मौसमी बेरोजगारी पाई जाती है क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है।

कौन से राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है? 

1 मार्च 2023 को दिसंबर 2022 का Unemployment rate निकाला गया था जिसमें सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा राज्य में पाया गया है। इसकी लिस्ट आप इस लेख में देख सकते हैं। 

बेरोजगारी का दूसरा नाम क्या है?

बेरोजगारी का दूसरा नाम बेकारी है।

बेरोजगारी किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?

इस लेख में हमने बेरोजगारी की परिभाषा और इसके प्रकारों को विस्तारपूर्वक समझाया है कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

अंतिम विचार (Berojgari Kya Hai, Berojgari ke Prakar)

आज के इस लेख में हमने जाना कि Berojgari kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको बेरोजगारी से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। 

यदि आप इस विषय से संबंधित कोई और जानकारी पाना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

Leave a Comment