EWS Full Form In Hindi | EWS Certificate क्या होता है पूरी जानकारी हिंदी में 2023

EWS Full Form In Hindi : – सरकारी नौकरियों में कई विशेष वर्गों को आरक्षण दिया जाता है जिनमे से एक वर्ग है EWS, अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो आपने बिल्कुल सही आर्टिकल को चयन किया है क्योकि यहां आपको EWS full form in Hindi में जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसे जानने के बाद आपको यह पता चलेगा कि EWS किन्हें कहा जाता है, EWS Certificate कैसे बनता है और EWS को किन – किन  क्षेत्रो में लाभ दिया जाता है तो चलिए इस खास जानकारी को पढ़ना प्रारम्भ करते है। और जानते है ews ka full form,

ews full form in hindi
ews full form in hindi

EWS Full Form In Hindi

EWS का पूरा नाम Economically Weaker Section होता है। 

Economically – इकनॉमिकल – आर्थिक 

Weaker – वीकर – कमजोर 

Section – सेक्शन – वर्ग 

अतः EWS शब्द का इस्तेमाल हिंदी अर्थ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए किया जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आइये जानते है कि EWS किन्हे कहते है। 

EWS Certificate किसे कहते है 

ऐसे व्यकित जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें Economically Weaker Section कहा जाता है। भारत में EWS श्रेणी के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति आते है जो सामान्य वर्ग होने के बावजूद आर्थिक तंगियों के चलते सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते अतः सरकार ऐसे ही व्यक्तियों को 10 फीसदी की आरक्षण प्रदान करके कई प्रकार की नौकरियों और योजनाओ में लाभ प्रदान करती है किन्तु इन लाभों की प्राप्ति के लिए आपको आर्थिक रूप से कमजोर होने का EWS प्रमाण पत्र बनवाना होगा, ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको समबन्धित वेबसाइट पर आवश्यक दस्तवेजों के साथ फॉर्म को ऑनलाइन करना होता है, तो आइये सबसे पहले जानते है EWS प्रमाण पत्र किसे कहते है। 

ये लेख जरूर पढ़िए : - Book Ka Full Form In Hindi

EWS Certificate क्या है 

जिस प्रकार पहचान के लिए आधार, पते के लिए निवास और जाति के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता होती है बिलकुल उसी प्रकार अगर आप आर्थिक रूम से कमजोर व्यक्तियों की श्रेणी में आते है तो आपको अपना EWS प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए इससे व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिलते है आइये जानते है क्या है इससे मिलने वाले लाभ।  

ये लेख जरूर पढ़िए : - Pagal Full Form In Hindi पागल का मतलब जानकर उड़ जायेगे होश

EWS Certificate के लाभ 

इसके बनने से आपको सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का आरक्षण मिल जाता है और इसके अलावा भी कई फायदे जोकि इस प्रकार है 

  • अभ्यर्थी को सरकारी संस्थानों में प्रवेश के दौरान आरक्षण दिया जाता है।
  • छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में सहायक 
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन प्राप्त करने में सहायक 
  • सरकारी योजनाओं में सहायक
ये लेख जरूर पढ़िए : - PDD Full Form In Hindi | जानिए Pdd का मतलब क्या होता है, सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में 2023

EWS Certificate का लाभ किन्हें दिया जाता है 

EWS सर्टिफिकेट के बारे में कई लोगों की बहुत सी गलत अवधारणाएं रहती है लोगो का मानना है कि इसकी मदद से हर वर्ग के लोगो को लाभ दिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है, आप यदि सामान्य जाति से है और आपकी आय कम है तभी आपको इस प्रमाण पत्र का लाभ दिया जायेगा। इसे बनवाने की लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता रखी गयी है यदि कोई व्यक्ति उस पात्रता के भीतर है तो ही अपना EWS प्रमाण पत्र बनवा सकता है। तो आइये जानते है कि इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए। 

ये लेख जरूर पढ़िए : - WTF Full Form In Hindi | WTF Ka Matlab Kya Hota Hai Hindi Me

EWS Certificate बनवाने की पात्रता

एक व्यकित जो कि EWS प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है वे एक बार इस पात्रता को जरुर पढ़ ले।

  • इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए व्यक्ति सामान्य वर्ग का होना चाहिए।
  • आवेदक तथा उसके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • आवेदक के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि तथा 1000 वर्ग फुट से ज्यादा आवसीय भूमि नहीं होनी चाहिए। 
  • आवेदक या उसके परिवार में किसी भी व्यक्ति के नाम से नगर पालिका क्षेत्र में 200 वर्ग गज से अधिक प्लाट न हो।  
ये लेख जरूर पढ़िए : - Tpt Full Form In Banking In Hindi | जानिए Tpt का फुल फॉर्म क्या होता है पूरी जानकारी हिंदी में

EWS Certificate बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

EWS बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए, इन दस्तावेजों के नाम कुछ इस प्रकार है। 

  • आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक पास बुक 
  • शपथ पत्र 
  • बैंक पास बुक 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • 10 वी की मार्कशीट 
ये लेख जरूर पढ़िए : - Porsche Meaning In Hindi | Porsche का मतलब क्या होता है पूरी जानकारी हिंदी में

Ews Certificate कैसे बनवायें 

यदि आप EWS प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है तो आप नजदीकी लोकवाणी केंद्र पर जा सकते है ध्यान रहे प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करते समय आपसे आपका के चालू मोबाइल नंबर और ऊपर दिए गए दस्तावेजों की छायाप्रति मांगी जायेगी इसलिए इन्हे अपने जरूर ले जायें। 

आप चाहे तो घर बैठे भी इस प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कर सकते है इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.services.india.gov.in पर जाना होगा जहाँ आपको apply EWS certificate का लिंक मिल जायेगा इस लिंक को ओपन करते है आपको आवेदन फॉर्म में समस्त जानकारी भरनी होगी तथा मांगे गए दस्तवेजों को अपलोड करके फॉर्म को सब्मिट करना होगा, फॉर्म सब्मिट करने के करीब 7 से 10 दिनों के भीतर आपका EWS सर्टिफिकेट बन कर तैयार हो जायेगा।

ये लेख जरूर पढ़िए : - Bank Manager Ko Application Kaise Likhe हिंदी में (Bank Manager Ko Application In Hindi) 2023

EWS Certificate कितने दिनों के लिए मान्य होता है

EWS की अवधि 1 वर्ष के लिए वैध मानी जाती है जारी होने की तिथि से 1 वर्ष बाद इसकी वैधता समाप्त हो जाती है और इस प्रमाण पत्र का फिर से लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन करना होता है। 

EWS Certificate Status चेक कैसे करें

दोस्तों यदि आपने अभी जल्दी में ही EWS बनने के लिए आवेदन किया है तो आप जानना चाहते होंगे कि आपका EWS बना या नहीं, इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप घर बैठे आपने EWS सर्टिफिकेट के स्टेटस को देख सकते है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारी वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड डाल कर अपनी आई डी लॉगिन करे। 
  • होम पेज पर आपको स्टेटस चेक का विकल्प दिखाई देगा जिसको आप ओपन करें। 
  • इसे ओपन करने के बाद आपको आपने एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके एंटर प्रेस करना होगा। 
  • इसके बाद आपको होम पेज पर प्रमाण पत्र बनने से समन्धित जानकारी दे दी जाएगी।   
ये लेख जरूर पढ़िए : - Free ₹12000 | Ladli Behna Yojana 2023 ( जानिए लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करे हिंदी में )

EWS Full Form In Hindi से जुड़े सवाल और जबाब

EWS full form in Hindi में बताइये ? 

उत्तर – EWS का पूरा नाम Economically Weaker Section होता है, इसका हिंदी अर्थ “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग” है। 

EWS शब्द किन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है ? 

उत्तर – इस शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जाता है जिनकी पारिवारिक आमदनी काफी कम है ये व्यक्ति आवश्यक वस्तुओ को खरीद पाने में असमर्थ होते है इसलिए इन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का दर्जा दिया गया है।   

EWS बनवाने के लिए क्या करना चाहिए। 

उत्तर – इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको इसमें मांगे जाने वाले दस्तवेजो को पहले से बनवा लेना चाहिए जैसे- आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सभासद या किसी राजपत्रित अधिकारी के दवारा जारी किये गए पहचान पत्र, शपथ पत्र आदि। इन दस्तवेजो की मदद से आप किसी भी लोकवाणी केंद्र या स्वयं से इस प्रमाण पत्र को बनवा सकते है।    

EWS प्रमाण पत्र कितने दिनों के लिए मान्य होता है ? 

उत्तर – EWS प्रमाण पत्र 1 वर्ष के लिए मान्य होता है प्रमाण पत्र जारी होने के 1 वर्ष बाद इसकी वैधता समाप्त हो जाती है अतः आपको इसका लाभ उठाने के लिए 1 वर्ष बाद पुनः बनने के लिए आवेदन करना होता है।

EWS सेर्टिफिकेट की शुरुआत भारत के  किस राज्य से प्रारम्भ की गयी ? 

उत्तर – इसे 12 जनवरी 2019 को उत्तर प्रदेश से शुरु किया गया, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इसका शुभारम्भ किया गया, इस योजना के शुरू होने के बाद प्रदेश के कई आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को लाभ दिया जा रहा है।   

अंतिम विचार (EWS Full Form In Hindi)

इस लेख में आपको बताया गया कि EWS full form in hind क्या है, जिसके अंतर्गत आपको EWS क्या है , इसे कैसे बनवाया जाता है, इससे मिलने वाले लाभ क्या क्या है व अन्य सम्बंधित जानकारियों को विस्तार से बताने का प्रयास किया गया, उम्मीद करते है हमारा यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ होगा, यदि आप ऐसी ही जानकारियों से रूबरू होना चाहते है तो आगे भी हमारे साथ बने रहियेगा। 

धन्यवाद ! 

Leave a Comment