प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बांद्रा के सी लिंक का दृश्य

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया वापस आ चुकी है और आते ही इन्होंने अपनी कई तरह की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की है। जिसमें वह बहुत ही खुश नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बांद्रा के सी लिंक का दृश्य RishabhHelpMe

Coffee with Karan देखते हुए शेयर किया पिक्चर

3 साल बाद अपने देश वापस लौटने कि खुशी प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर बिल्कुल साफ नजर आ रही है क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए अपने घर से ली हुई काफी अच्छी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने घर आते ही Coffee with Karan देखते हुए एक पिक्चर शेयर की है। साथ ही उन्होंने कुछ Junkfood खाते हुए भी अपनी फोटो शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने बांद्रा sea link का मनोरम दृश्य शेयर किया

1 नवंबर की शाम को इन्होंने अपने घर से बांद्रा के sea link का फोटो शेयर किया है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

उन्होंने अपने घर के बालकनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है और यह शाम के सुहावने मौसम का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल ब्लैक जंपसूट में एक ड्रिंक पीते हुए सुहानी शाम का मजा ले रही है और प्रियंका की हंसी से इनके घर आने की खुशी भी साफ झलक रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं, जहां से बांद्रा के सी लिंक का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में केवल “होम /अगले कुछ दिनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं” लिखा है।

RishabhHelpMe

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम Rishabh Raj है, और मैं एक BSc का स्टूडेंट हु, मैं RishabhHelpMe वेबसाइट के जरिये लोगो को नए नए विषयो के बारे में जानकारी शेयर करता हु ताकि वह हर तरह के नॉलेज से खुद को अपडेटेड रख सके | ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे!

Leave a Comment